रायसेन जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर कृषि विभाग के दल ने शुक्रवार को खाद और कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू किसान एग्रो एजेंसी, दैविक एग्रो केयर सागर रोड और विवेक ट्रेडर्स पर खाद विक्रय संबंधी दस्तावेज अपूर्ण पाए गए। दल ने इन सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी किए दल में जितेंद्र नामदेव सहायक संचालक कृषि विभाग, दुष्यंत कुमार धाकड़ सहायक संचालक और एससी सोलंकी कृषि विकास अधिकारी शामिल थे।


