खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:बामनवास विधायक व नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व रैली निकाली

सवाई माधोपुर जिले में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी अब आक्रामक मूड में दिखाई दे रही है। कमी के लगातार बढ़ते संकट और किसानों की परेशानी को लेकर शुक्रवार को बामनवास विधायक एवं कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा के नेतृत्व में एक जोरदार रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शिव मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां से रैली ने जुलूस के रूप में निकले और डॉ. अंबेडकर सर्किल से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की “विफलताओं” को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध किया। जिसके बाद जिला कलेक्टर कानाराम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आरोप लगाया कि जिले में खाद की भारी कमी है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की ठोस मांग की। ज्ञापन के माध्यम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *