खाद टोकन नहीं मिलने से किसानों ने किया चक्काजाम:अशोकनगर में पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली; समझाइश के बाद हटे

अशोकनगर में शनिवार को खाद के टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने अशोकनगर बायपास रोड पर स्थित अधिराज होटल के सामने चक्का जाम कर दिया। रबी की फसल की बुवाई का समय नजदीक होने के कारण खाद की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन किसानों को समय पर टोकन न मिलने से वे परेशान हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाया प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार भारतेंदु यादव, नायब तहसीलदार शंभू मीना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की और उन्हें समझाया। लगभग 15 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के बाद किसान सड़क से हट गए। इसके बाद सभी किसानों को खाद गोदाम की ओर भेजा गया। सड़क पर लगी वाहनों की कतार किसानों द्वारा किए गए चक्का जाम के कारण बायपास रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया। पुरानी मंडी गोदाम पर लगी थी भीड़ शनिवार सुबह ही अशोकनगर की पुरानी मंडी स्थित खाद गोदाम पर खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरण किया जा रहा था, लेकिन टोकन कम मिलने से किसानों में नाराजगी फैल गई। सोमवार को भी जारी रहेगा वितरण प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि खाद की कमी नहीं है। जिन्हें शनिवार को टोकन नहीं मिल पाए हैं, उन्हें सोमवार को टोकन जारी किए जाएंगे और खाद वितरण प्रक्रिया जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *