खाद-बीज उपलब्धता व धान खरीदी पर चिंता

मिसदा| ग्राम मिसदा में कृषक चेतना मंच के तत्वावधान में किसानों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में रबी फसल के लिए खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, पंजीयन से छूटे रकबों में धान विक्रय की अनुमति और आगामी रबी फसल के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि समय पर खाद और बीज की व्यवस्था नहीं होने पर रबी फसल प्रभावित होगी। साथ ही पंजीयन में हुई त्रुटियों के कारण जिन किसानों को धान बेचने का अवसर नहीं मिला, उनके लिए विशेष व्यवस्था की मांग की गई। बैठक में यह भी मांग उठी कि रबी फसल के दौरान भी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिले। कृषक चेतना मंच के सह संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि सभी मांगों को संबंधित विभागों और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर राजू खान, छबि साहू, मनीराम यादव, विनोद शुक्ला, सागर कुरें, हीरा महिलांगे, चिरंजीवी साहू, धनीराम साहू, राजकुमार साहू, फिरत साहू, झामलाल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *