खानपुर| भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ शाखा खानपुर की बैठक क्षेत्र के डूंडी श्री गणेश मंदिर पर हुई। बैठक में सभी संघ के जुड़े पेंशनर ने भाग लिया। जहां पर 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्य राजेश सक्सेना, श्याम मनोहर व्यास, बालचंद पंकज का साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया। श्याम मनोहर व्यास द्वारा पेंशनर भवन कार्यालय के लिए अपनी भूमि से जमीन देने की घोषणा की। सभी पेंशनर्स ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में पेंशनर्स महासंघ शाखा सदस्य मौजूद रहे।


