खाना देने आई 10 वर्षीय भतीजी…चाचा ने किया रेप:एक्सीडेंट में घायल पिता भोपाल में भर्ती, देखभाल के लिए मां भी वहीं; 12 साल के भाई के साथ घर में थी मासूम

विदिशा के गंजबासौदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर थाना क्षेत्र से करीब 12 किलोमीटर दूर एक गांव में एक चाचा ने अपनी 10 साल की भतीजी से रेप किया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। दो भाइयों के साथ घर में अकेली थी बच्ची नाबालिग के पिता का एक्सीडेंट हुआ है। वे भोपाल में एडमिट हैं। उसकी मां भी पिता के साथ ही थी, जिसके कारण नाबालिग अपने दो भाइयों के साथ घर में अकेली थी। आरोपी चाचा का घर नाबालिग के घर के सामने ही है। रात करीब 9 बजे भतीजी अपने चाचा को खाना देने गई थी। इसी दौरान चाचा उसे घर से बाहर झाड़ियों की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिए। यह घटनाक्रम नाबालिग के 12 साल के भाई ने देखा। पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार
करीब एक घंटे बाद जब भतीजी नहीं लौटी तो भाई ने झाड़ियों में जाकर देखा, जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। पड़ोसियों की मदद से शहर थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात को ही आरोपी को एक खेत से गिरफ्तार कर शहर थाने लाया गया। बच्ची प्राथमिक इलाज के बाद रेफर नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला आरोपी पर दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। आदतन अपराधी है आरोपी, पत्नी छोड़कर गई
आदतन अपराधी आरोपी की उम्र करीब 23 साल है। वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसके शराब पीने के कारण बच्चे को साथ लेकर आरोपी को छोड़कर चली गई। तब से ही वह घर पर अकेला रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *