खाना नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार-डाला:बलरामपुर के तातापानी चौकी क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र में 65 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खाना तुरंत न देने पर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 1 जनवरी, 2026 की शाम करीब 6:30 बजे आम सेन्दुर (कोटवारी टाड़) गांव में हुई। आरोपी रामदेव कोड़ाकू (65) ने अपनी पत्नी रुनिया कोड़ाकू उर्फ रनिया कोड़ाकू से खाना मांगा था। खाना देने में देरी होने पर रामदेव को गुस्सा आ गया और उसने लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी जान ले ली। बेटे की शिकायत पर शिकायत दर्ज मृतका के बेटे राजेश कोड़ाकू (45) ने 2 जनवरी, 2026 को तातापानी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर चौकी तातापानी में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी रामदेव कोड़ाकू के खिलाफ सबूत मिले। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी रामदेव कोड़ाकू को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *