बड़वानी | एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में वनस्पति विभाग में इको क्लब 10 दिनी कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसके आठवें दिन सोमवार को विषय विशेषज्ञ के रूप में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज इंदौर की सहायक प्राध्यापक डॉ. आरती चौहान ने सहभागिता की। डॉ. चौहान ने व्याख्यान में मशरूम के महत्व, खाने योग्य एवं जहरीले मशरूम की पहचान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए फल, सब्जी एवं मसाला उत्पादन से जुड़ी उन्नत खेती की विधियों को समझाया, जिससे अधिक लाभ कमाकर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।


