खान विभाग के विजिलेंस ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत:फील्ड जांच के लिए हनुमानगढ़ आए थे, रिटायरमेंट में बचे थे सात महीने

हनुमानगढ़ आए खान विभाग के विजिलेंस ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे फील्ड जांच के लिए आए थे और धन्नासर कस्बे के एक होटल में ठहरे हुए थे। सुबह सीने में तेज दर्द महसूस होने पर उन्होंने साथी स्टाफ को फोन कर सूचना दी। जब स्टाफ होटल पहुंचा तो वे बेड पर बेहोश पड़े थे। उन्हें रावतसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनको सात महीने बाद रिटायरमेंट होने वाला था। रावतसर थाने के एएसआई शीशपाल ने बताया कि विभाग में विजिलेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत मृतक के भतीजे बाड़ी धौलपुर निवासी ललित मंगल ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा मुकेश मंगल (59) बीकानेर खान विभाग में विजिलेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनके पास हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले की जांच का जिम्मा था। वे फील्ड जांच के लिए हनुमानगढ़ आए थे। वे धन्नासर कस्बे के एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह करीब 7:10 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत अपने साथी स्टाफ को फोन कर सूचना दी। जब स्टाफ होटल पहुंचा तो वे बेड पर बेहोश पड़े थे। उन्हें रावतसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शीशपाल को सौंपी गई है। पांच दिन से टीम के धन्नासर में कैंप जानकारी के अनुसार मुकेश मंगल ने टीम के साथ पांच दिन से धन्नासर में कैंप किया हुआ था। वे आसपास के इलाके में अवैध खनन से संबंधित जानकारी जुटा रहे थे। इलाके में अवैध खनन की शिकायत के बाद टीम मौका निरीक्षण करने पहुंची थी। मुकेश मंगल धौलपुर के बाड़ी के रहने वाले थे और वर्तमान में खान विभाग बीकानेर में पोस्टेड थे। उनका इसी साल 30 नवंबर को रिटायरमेंट होने वाला था। बड़ा बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, दूसरा प्राइवेट जॉब में ललित मंगल ने बताया कि मृतक दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा तलब बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं, दूसरा बेटा रिशभ अक्षय पात्र जयपुर में कार्य करता है। पत्नी संगीता हाउस वाइफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *