भास्कर न्यूज| कोटा खारवाल खारोल समाज समिति कोटा का संभागीय महा अधिवेशन 28, 29 दिसंबर को भीतरिया कुंड स्थित शाखा ग्राउंड में आयोजित िकया जाएगा। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी िकया जाएगा। 29 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, िवशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षामंत्री मदन िदलावर, िवधायक संदीप शर्मा, कल्पनादेवी, शत्रुघ्न गौतम, रामस्वरूप लांबा, उदयलाल होंगे। अध्यक्षता बद्रीलाल खारोल करेंगे। आयोजक सत्यनारायण खारवाल ने बताया िक महाअधिवेशन में 28 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। रात को समाज के उत्थान के लिए वरिषठ जनों से परिचर्चा होगी। सुबह 9 बजे समाज के वरिष्ठजनों का उद्बोधन होगा। 10 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ जनोें का सम्मान समारोह होगा। दोपहर 12 बजे नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित िकया जाएगा। इसके बाद समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों द्वारा िदए गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। समिति के पदाधिकारी सत्यनारायण खारवाल, सूरजभान, िकशनलाल, शिवराज, चंद्रभान, घनश्याम, शंकरलाल, जीवराज, प्रहलाद, राजेश, रमेश कुमार, ओमप्रकाश आदि अधिवेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


