अमृतसर | खालसा कालेज गर्ल्स सीसे स्कूल में करवाए गए समारोह के अवसर पर समूह कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के एनसीसी कैडिटों की ओर से प्रिंसिपल पुनीत कौर की अगुआई में प्रथम पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से सरकारी आईटीआई रामतीर्थ में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लिया था। प्रिंसिपल ने बताया कि प्रथम पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल केके जडेजा और एडमिन अधिकारी मेजर पूनम इक्का के सहयोग से एनसीसी के काम शख्सियत विकास, जनरल मेडिकल इमरजेंसी, वुमन सेफ्टी, साइबर क्राइम, फायर ब्रिगेड, सेवा राष्ट्रीय एकीकरण, राजनीतिक गतिविधियां व सेना के अलग अलग विभागों में भर्ती का प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी गई। मानसी ने बेस्ट कैडिट का तमगा व ट्राफी हासिल की। स्कूल टीम ने बेस्ट ड्रिल ट्राफी भी प्राप्त की। समूह कैडिटों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


