खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग में जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रणजीत एवेन्यू में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे गंभीर वैश्विक विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली के सहयोग से एआईसीटीई के अंतर्गत ‘बिहेवियरल इकोनॉमिक्स एंड इंटेलिजेंट डिसीजन सिस्टम्स फॉर क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन कॉलेज डायरेक्टर डॉ. मंजू बाला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टूडेंट्स द्वारा शबद गायन से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एनआईटी जालंधर के डायरेक्टर प्रो. डॉ. बिनोद कुमार कनौजिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। डॉ. मंजू बाला ने जलवायु परिवर्तन को वर्तमान समय की चुनौती बताते हुए स्टूडेंट्स और शोधार्थियों से सतत जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण हितैषी नवाचारों की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। एनआईटी दिल्ली की ओर से तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सम्मेलन में आईआईटी दिल्ली के प्रो. डॉ. ज्योतिष मल्होत्रा और आईआईटी रुड़की के डॉ. वरुण शर्मा ने कीनोट भाषण दिए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *