खालसा कॉलेज इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने ‘बेटसे’ में किया बेहतरीन प्रदर्शन

अमृतसर| खालसा कॉलेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रंजीत एवेन्यू के स्टूडेंट्स ने ‘बिजनेस एंड अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन’ (बेटसे) में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर गिल ने विजेताओं और स्टाफ सदस्यों को बधाई देने के बाद बताया कि फोर एस कॉलेज ऑफ कॉमर्स फॉर विमेन द्वारा आयोजित यह स्टेट-लेवल कॉम्पिटिशन खास तौर पर स्टूडेंट्स की कॉमर्स और मैनेजमेंट सब्जेक्ट्स में गहरी पकड़ और एनालिटिकल क्षमता को परखने के लिए डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा कि एग्जाम में 12वीं के अकाउंटिंग, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और स्टैटिस्टिक्स सब्जेक्ट्स का सिलेबस शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सब्जेक्ट-बेस्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स ने अपनी लॉजिकल थिंकिंग और सब्जेक्ट नॉलेज की वजह से टॉप पोजीशन हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *