खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने ब्लड प्रैशर जागरूकता प्रोग्राम करवाया

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने ब्लड प्रैशर से संबंधित जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा नर्सिंग ट्यूटर अमरदीप कौर व सिमरनजीत कौर (नर्सिंग ट्यूटर) के नेतृत्व में शहरी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर नारायणगढ़ में किया गया। उक्त केंद्र में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह वालिया व एमडी डॉ. जशन की मौजूदगी में हाई ब्लड प्रैशर से संबंधित जानकारी बढ़ाने के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक करना तथा इसके कारणों, लक्षणों व बचाव के बारे में जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से उच्च रक्तचाप के खतरों व इससे बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *