अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर तैयार उक्त कार्यक्रम को प्राइमरी हेल्थ सेंटर छेहर्टा में बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीलम हंस और एसोसिएट प्रोफेसर अलका बडियाल ने मनाया। जिसमें बीएससी नर्सिंग 5वें समेस्टर की छात्राओं ने पोस्टरों की मदद से लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने बताया कि टीकाकरण केवल बच्चों में ही नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण सही समय पर करवाना चाहिए, जिससे भविष्य में कई प्रकार की भयानक बीमारियों से बचा जा सकता है ।


