अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ लॉ के स्टूडेंट्स ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम एलएलबी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) समेस्टर 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर कॉलेज और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। कॉलेज की स्टूडेंट्स परनीत कौर ने कुल 500 अंकों में से 390 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रूपाली जैसवाल ने 385 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. गुनीशा सलूजा, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सीमा रानी, डॉ. रशिमा चंगोत्रा, डॉ. रैनू सैनी, डॉ. मोहित सैनी, डॉ. शिवन मौजूद रहे।


