खालसा नगर में कीर्तन और सेवा से निहाल हुई संगत

श्रीगंगानगर| खालसा नगर व पंजाबी सिटी की संगत द्वारा श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव खालसा नगर पार्क में मनाया गया। 6 से 8 फरवरी तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन का समापन रविवार को श्रीअखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुआ। रागी जत्था भाई जीत सिंह खालसा और बीबी गुरप्रीत कौर ने मधुर कीर्तन व कथा विचारों से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर समाजसेवा के लिए सीआई पृथ्वीपाल सिंह भाटी, पृथ्वीपाल सिंह संधू और एडवोकेट कुलविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधान सोहन सिंह व सचिव परमिंद्र सिंह ने सेवादारों का आभार व्यक्त किया। समापन पर संगत को गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *