खालिस्तानी आतंकी की राष्ट्रगान को लेकर धमकी:बोला- पंजाब के स्कूल-कॉलेजों में ‘देह शिवा बर मोहे इहे’ गाएं; हिंदी भी हटाएंगे

आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निशाने पर अब पंजाब की युवा और किशोर हैं। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के जेन-Z (नई जेनरेशन) को देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है और उन्हें SFJ की मुहिम से जुड़ने काे कहा है। यही नहीं पन्नू ने धमकी दी है कि पंजाब के स्कूल-कॉलेजों में 12 जनवरी से राष्ट्रगान बंद कर दिया जाएगा। पन्नू ने अपने भड़काऊ बयान में पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे वाला पंजाब बताया है और उसे आजाद करने की बात कही है। अपनी इस नापाक मुहिम के लिए ही वो पंजाब के जेन-Z को बहका रहा है। युवाओं को भड़काने के लिए पन्नू ने दावा किया कि पंजाब के युवा अपने राज्य को छोड़कर विदेशों में बसना चाहते हैं। ये युवा वहां उसके संगठन से जुड़ रहे हैं, जबकि सरकार उनके खिलाफ पर्चे दर्ज कर रही है। पन्नू ने युवाओं को उकसाते हुए कहा कि आपका परिवार और आपकी सरकार आपको SFJ की मुहिम से जुड़ने नहीं देंगे तो आप उनसे भी पंजाब को अलग करने के लिए सवाल करें। यह भी कहा कि 2026 में पंजाब को अलग देश बनाया जाना चाहिए, इस पर रेफरेंडम करवाएंगे। बता दें कि इससे पहले आतंकी पन्नू दो बाद सीएम भगवंत मान को भी धमका चुका है। एक बार लैंड पूलिंग बिल और दूसरी बार गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने को लेकर। उधर, यह बयान सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी एक्टिव हुई है। उन्होंने पन्नू के इस बयान को लेकर गंभीरता से निगरानी शुरू की है। यहां जानिए आतंकी पन्नू ने वीडियो में क्या-क्या कहा… CM मान को भी दो बार धमका चुका पन्नू… पांच पहले लैंड पूलिंग बिल को लेकर धमकाया था
पांच माह पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी थी। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि अगर 31 अगस्त क लैंड पूलिंग बिल को वापस ना लिया गया तो उनका हश्र भी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होने वाला है। आतंकी पन्नू ने ये संदेश एक वीडियो मैसेज के जरिए भेजा था। उसने ये वीडियो वाइट हाऊस के करीब खड़े होकर बनाई थी। हालांकि पंजाब सरकार ने इस बिल को वापस ले लिया था। इसके पीछे किसानों के भारी विरोध, विपक्ष के दबाव और पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की टिप्पणी करने का तर्क दिया था। गणतंत्र दिवस से पहले भी दी थी धमकी
आतंकी पन्नू ने इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी थी। तब भी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था- ‘मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ सुरक्षा उन्हें शारीरिक नुकसान से बचा सकती है, लेकिन ‘राजनीतिक मौत’ से नहीं।’ 26 जनवरी को भगवंत मान को फरीदकोट में झंडा फहराना था। हालांकि पन्नू की धमकी के बाद अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ और उन्होंने पटियाला में झंडा फहराया। तब पुलिस ने कहा था कि CM के व्यस्त शेड्यूल के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया। —————- ये खबर भी पढ़ें…
आतंकी पन्नू का दावा-पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाए:पंजाब के आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स को उकसाया, बोला- अपने परिवार को बचा लो खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि पटियाला के कैंट इलाके में आर्मी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पन्नू ने वीडियो में दीवार पर नारे लिखे दिखाए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *