खासा पेट्रोल पंप से 2200 रुपए का पेट्रोल डलवाकर कार सवार फरार

अमृतसर | घरिंडा के अंतर्गत आते खासा पेट्रोल पंप से एक कार सवार पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना 5 फरवरी दोपहर ढाई बजे की है। 2 दिन के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। बरनाला नंबर (पीबी 19 पी 7001) की कार में चालक ने 2200 रुपए का पेट्रोल डलवाया और वर्कर से बातचीत करते ही वहां से कार भगाकर ले गया। पंप पर काम करने वाले कारिंदों ने बताया कि पीछा भी मगर कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले में सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *