राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के शासकीय अस्पताल में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मेडतवाल वैश्य समाज कल्याण समिति की ओर से किया गया। जिसमें आनंदपुरा के सतगुरु सेवा ट्रस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इस दौरान आसपास से आए 450 मरीजों ने शिविर मे अपनी आंखों की जांच करवाई। इनमें से 220 मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं, जबकि 201 मरीजों को मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए बसों से ले जाया गया। इस दौरान मरीजों के आने-ले जाने और खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क की गई। ग्रामीणों में भारी उत्साह इस निशुल्क नेत्र शिविर को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में खासा उत्साह रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर ने जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं और उनकी जिंदगी में नई रोशनी लाने का कार्य किया। मुख्य अतिथियों और आयोजन का संचालन भंवरलाल सिंघी (पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद) और अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार शिविर के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए, इसे समाज सेवा को सराहनीय प्रयास बताया। प्रदीप गुप्ता ने शिविर का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें जगदीश गुप्ता, गिरिराज गुप्ता, मनीष गुप्ता (राजा भैया), घनश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल घाटिया, विशाल श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, प्रकाश चौधरी, महेश गुप्ता, मनोज सिंघी, नितेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, शुभम भंडारी, सौरभ गुप्ता और शोभित गुप्ता,नितेश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।


