खिलचीपुर में 20 साल के युवक ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत, दुकान के पास उल्टियां करता मिला

राजगढ़ के खिलचीपुर नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर होने के बाद भोपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्मघाती कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान कार्तिक गौड़ (20) उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद वह खिलचीपुर नगर पालिका के सामने स्थित एक दुकान के पास उल्टियां करता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ से भोपाल किया गया रेफर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल लेकर गए। भोपाल में इलाज के दौरान मौत भोपाल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *