झालावाड़| रामगंजमंडी-भोपाल 276 किमी ब्रॉडगेज परियोजना में नयागांव से खिलचीपुर तक लाइन बिछ चुकी है। इसके खिलचीपुर-राजगढ़ 18 किलोमीटर सेक्शन का रेलवे सेफ्टी कमिश्नर 16 जनवरी को निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया तो ट्रेन को राजगढ़ तक चलाने की मंजूरी मिल सकती है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के लिए प्रस्ताव भेज रखा है। जनवरी में यह निरीक्षण हो जाएगा। अभी इस ट्रैक पर कोटा से घाटोली 161 किलोमीटर तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। इस ट्रेन का संरक्षा आयुक्त खिलचीपुर तक निरीक्षण कर चुके हैं।


