खिलाड़ियों के लिए खुला सील किया गया स्टेडियम

चाईबासा| सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा शाम को सील कर दिया गया था। बुधवार सुबह अभ्यास करने के लिए मैदान पहुंचे खिलाड़ियों को ताला लगा देख काफी हताशा हुई। जिसके बाद खिलाड़ी बिना अभ्यास किए अपने घर लौट गए। वहीं मामले की जानकारी जब जिला प्रशासन को िमली तो इसे खोलने का निर्देश दिया गया। वहीं कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी स्थानीय खिलाड़ियों की मनोभावना को समझने तथा मामले पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जिला के उपायुक्त चंदन कुमार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *