खिलाड़ियों के साथ पर्यटन स्थल पर होगा फोटो शूट, राज्य के पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा

रांची पहुंची सूरमा हॉकी क्लब व दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम : वीमेंस एचआईएल के लिए गुरुवार को सूरमा हॉकी क्लब व दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम रांची पहुंची। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का स्वागत किया गया। बंगाल टाइगर्स व ओडिशा वॉरियर्स की टीम पहले ही रांची आ चुकी है। बंगाल टाइगर्स की टीम ने की प्रैक्टिस : मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में बंगाल टाइगर्स की टीम प्रैक्टिस करने पहुंची। इसमें बंगाल टाइगर्स में शामिल भारतीय मूल के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। ओडिशा वॉरियर्स की टीम पहुंची जगन्नाथपुर मंदिर वीमेंस हॉकी लीग में भाग ले रही ओडिशा वॉरियर्स की टीम जगन्नाथपुर मंदिर पहुंची। खिलाड़ियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिर परिसर की खूबसूरती का आनंद लिया। रांची | 12 जनवरी से वुमेंस हॉकी इंडिया लीग शुरू होने वाली है। इससे पहले सभी टीम के कप्तान व उपकप्तान रांची के पर्यटन स्थलों पर फोटो शूट करेंगे। इसके माध्यम से हॉकी के साथ-साथ झारखंड के पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बिरसा मुंडा संग्रहालय, जगन्नाथ मंदिर, पहाड़ी मंदिर पर फोटोशूट हो सकता है। बताते चलें कि ओडिशा वारियर्स नेहा गोयल के नेतृत्व में, बंगाल टाइगर्स उदिता दुहान की कप्तानी में, दिल्ली एसजी पाइपर्स नवनीत कौर व सूरमा हॉकी क्लब सविता व सलीमा टेटे की सह कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *