छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बुधवार रात मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों हमला कर दिया। जिससे 3 खिलाड़ी घायल हो गए। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि हमें कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी और पेरेंट्स में नाराजगी है। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हैं। मधुमक्खियों के हमले में घायल रुद्र ने बताया कि मधुमक्खी के काटने से वे पूरी रात सो नहीं पाए। DEO ने घटना से किया इनकार जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी खिलाड़ी के घायल होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों के इस रवैये से खिलाड़ी और पेरेंट्स नाराज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी था। लेकिन खिलाड़ियों को असुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।


