भास्कर न्यूज | डौंडी 69 वीं नेशनल शालेय खेल प्रतियोगिता अंडर-17 झारखंड की राजधानी रांची में हुई। इसमें गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की खिलाड़ी शिवानी कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया। नेशनल प्रतियोगिता से सफलतापूर्वक लौटने पर डौंडी नगर में शिवानी का गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। शिवानी कुशवाहा अब तक 11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। शिवानी का स्वागत सुरेन्द्र कुशवाहा, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष सौरभ लूनिया, त्रिनाथ नायडू, सपन जेना, मंजुला यादव, फुटबॉल क्लब अध्यक्ष मोहंतीन चौरका आदि ने किया।


