डांसर और परफॉर्मर गौरी नागोरी अपने धमाकेदार गानों और एनर्जी से भरे डांस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जयपुर पहुंचीं गौरी ने दैनिक भास्कर से एक खास इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के हर उस पहलू पर खुलकर बात की, जिसकी वजह से वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। नाम बदलने की मजेदार कहानी से लेकर ‘गौरी नाचे नागोरी नाचे’ की ब्लॉकबस्टर सफलता, बिग बॉस में सलमान खान के साथ डांस, हिजाब विवाद, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, पर्सनल स्ट्रगल और इमोशनल रोलरकोस्टर तक, गौरी ने हर सवाल का बिंदास जवाब दिया। नागौर जिले की बेटी बताते हुए गौरी ने यह भी ऐलान किया कि यदि खींवसर में उपचुनाव होता है तो वह भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पीएम मोदी से टिकट लेकर जीत हासिल करेंगी। गौरी नागोरी नाम कैसे पड़ा इस नाम की कहानी के बारे में आप बताएं गौरी नागोरी ने कहा कि इसका भी एक बेहद रोचक किस्सा है। शुरुआती दिनों में जब मैं म्यूजिक एलबम्स बनाती थी और छोटे-मोटे इवेंट्स में परफॉर्म करती थी, तब मेरा नाम तसलीमा था। उस वक्त मेरे नाम पर लोग काफी आपत्तियां जताते थे। जब मैं कंपनी वालों के पास गई, तो उन्होंने मुझे नाम बदलने की सलाह दी। कंपनी ने कहा कि तुम्हारे नाम में थोड़ा मसाला डालते हैं, तुम गोरी हो और नागौर से हो, तो गौरी नागोरी नाम रख देते हैं। बस इसी तरह मेरा नाम गौरी नागौरी हो गया। इसके तुरंत बाद मेरा गाना ‘गौरी नाचे नागौरी नाचे’ रिलीज हुआ, जिसने मुझे पूरे देश में मशहूर कर दिया। ‘गौरी नाचे नागोरी नाचे’ गाने पर आपने सलमान खान को बिग बॉस में भी नचाया, उस पल के बारे में बताएं – कैसा अनुभव रहा? सलमान ने जब मेरा डांस देखा, तो वो हैरान रह गए। उन्होंने मुझसे कहा, ‘ये कैसे डांस करती हो, ये तो तूफान है।’ जब मैं उनके साथ डांस कर रही थी, तो मैंने उन्हें अपना स्पेशल स्टेप सिखाया। तब उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि तुम कमाल का डांस करती हो और तुम्हारी एनर्जी का कोई मुकाबला नहीं। उस दौरान उन्होंने मेरे साथ मारवाड़ी में भी बात की और मुझे ‘भूतनी’ तक कह दिया। सलमान को गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने फिनाले में भी मेरे इसी गाने पर डांस परफॉर्मेंस करवाई थी, अपनी मर्जी से! बिग बॉस की बात करें तो वहां आपने हिजाब पहना था, तब आप पर भी सवाल उठे थे और अभी बिहार में हिजाब का विवाद भी जुड़ गया है, आप क्या कहेंगी? मेरा मानना है कि अगर कोई महिला अपनी मर्जी से हिजाब पहन रही है, तो उसे उतारने का हक किसी को नहीं है। नीतीश जी ने जो किया, वो गलत है। वो लड़की ने अपनी इच्छा से हिजाब पहना था, जो उसकी धार्मिक आस्था से जुड़ा है। जब मैं बिग बॉस में थी, तो मुझ पर भी बहुत कमेंट्स आए। हम जब ईश्वर को याद करते हैं, तो हमारा नजरिया अलग होता है। हर किसी का अपना-अपना नजरिया है। इस्लाम में हिजाब को जिस तरह देखा जाता है, मैं उसी तरह देखती हूं। मेरे लिए हिजाब कुछ अलग नहीं था।हिजाब पहनना एक मुस्लिम लड़की का अपना चॉइस होता है। ₹300 से शुरू होकर 30 लाख तक कि आपकी जर्नी पहुंची है, आपकी संघर्ष भरा जीवन रहा है, जब आप पसंदीदा गाड़ी खरीदनी चाह रही थी, तो आपको लोन भी नहीं मिल पाया था, कुछ उस जर्नी के बारे में हमें बताएं? हर आर्टिस्ट का अपना स्ट्रगल रहा है, मैंने भी बहुत स्ट्रगल किया है। खूब डांस कर करके मैंने पैसे कमाए थे। उस वक्त मेरी इच्छा थी कि मैं इनोवा क्रिस्टा गाड़ी लूं। उस वक्त वह मेरे बजट से काफी बाहर थी, 29 लाख रुपए मेरे लिए उस समय बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी, उस वक्त मेरी उम्र भी ज्यादा नहीं थी और मैं छोटे-मोटे इवेंट ही किया करती थी। ज्यादा पेमेंट मुझे मिला नहीं करता था। मैंने उस गाड़ी को लेने के लिए जिद की, घर वाले मानने को तैयार नहीं थे। घर वालों ने कहा कि तेरा इतना बजट ही नहीं है, तू कैसे इस गाड़ी को लेगी। मैंने किसी की नहीं सुनी। मेरी उस वक्त इनकम टैक्स रिटर्न फाइल भी नहीं थी, ऐसे में मुझे लोन भी नहीं मिला, लेकिन मैं हौसला नहीं छोड़ा और जिद करते हुए उस गाड़ी को ही खरीदा। वह गाड़ी आज भी मेरे पास है। आप डांसर के रूप में पहचान रखती हैं, लेकिन इसी शब्द पर आपको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, सवाल उठाए जाते हैं, उसको किस तरह से देखते हैं? मुझे सब जगह इस शब्द पर सुनाया गया है। बिग बॉस में भी मुझे बहुत कुछ कहा गया, साजिद सर ने मुझे इस बात पर बहुत कुछ कहा था। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग सोच होती है, वह कमेंट भी करते हैं। मुझे तो लगातार कमेंट किया जाता था, कहा जाता था यह बोल्ड डांस करती है। इस तरह का कल्चर राजस्थान में नहीं होना चाहिए। मैं लोगों को यही कहती हूं कि बॉलीवुड में भी तो लोग काम कर ही रहे हैं ना। हम राजस्थान में कर रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है। एक समय तो ऐसा था, जब मेरे पर छोटे-छोटे मीम बनाकर मेरा मजाक उड़ाया जाता था। मेरे घर वालों तक इन चीजों को पहुंचाया गया, मेरे घरवाले भी मुझे इन चीजों से दूर रहने की सलाह दी, समाज में भी लोग ताने मारने के लिए तैयार हो जाते थे। मुझे उस वक्त काफी बुरा भी लगता था, लेकिन फिर भी मैंने दुनिया की परवाह नहीं की। मुझे लगा कि लोग ऐसे ही बोलते रहेंगे, इन ऐसे ही बोलने देना चाहिए। बिग बॉस में भी मैं एक स्टेप किया करती थी, उस स्टेप को देखकर उस वक्त मौजूद लोग यही कहते थे कि यह अश्लीलता करती है। तब मैं उन्हें यही कहती थी कि यह मेरा स्टाइल है आप लोगों को जो करना है करो। अब तो आप पॉलिटिशियन के रूप में भी पहचान रखती है, अभी एक स्ट्रिंग में राजस्थान विधानसभा के तीन विधायकों को एमएलए फंड से अनुमोदन कर कमीशन लेने का स्ट्रिंग किया गया था, तीनों विधायकों पर अब विधानसभा कार्रवाई भी कर रहा है, यदि कहीं उपचुनाव होता है तो आप चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं? मैं राजस्थान की बेटी हूं नागौर जिले की हूं और मुझे यह लगता है कि किसी का हक खाना गलत बात है और वह उन बच्चों का हक खा रहे हैं तो बिल्कुल गलत है और यह लोग इस तरह से भ्रष्टाचार कर रहे हैं तो वह लोग कहीं से भी सही नहीं है मैं उन्हें गलत ही मानती हूं मेरा मानना है कि उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पिछली बार अपने विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन आप उसे वक्त लड़ी नहीं तो अब आप चुनाव के लिए कितनी तैयार है? उसे वक्त की बात करें तो मेरे पास बहुत कम वक्त था उसे वक्त कुछ चीज समझ में नहीं आई बहुत कुछ जल्दी-जल्दी हुआ ऐसे में उसे वक्त में लड़ नहीं पाई लेकिन इस बार में जरूर लडूंगी और इस तरह लडूंगी की लोग देखेंगे क्या कर दिया गौरी ने। खींवसर में उपचुनाव होते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं नागौर की हूं इसलिए यह मेरे लिए बेस्ट जगह है। मैं भारतीय जनता पार्टी से टिकट लूंगी और मोदी जी से यह टिकट लूंगी और मैं उन्हें आश्वस्त करूंगी कि मैं यहां जीत कर निकलूंगी। अब आप फिल्मों में भी आने वाली हैं और जो आपको डांसर के रूप में नेगेटिव कमेंट करते थे उनका जवाब देने वाली है क्या कहेंगी? काम करने वाले इंसान को एक दिन सफलता जरूर मिलती है और वह सफल भी होता है मेरा आने वाले समय में तीन फिल्में आने वाली है यह फिल्में उन हेटर्स को जवाब देगी जो मेरे डांसर होने पर सवार उठाया करते थे। एक आर्टिस्ट को बहुत सारे विषयों पर समझौता करना पड़ता है, ऐसे में वह कौन से प्रोजेक्ट थे जिनके लिए आपने समझौता करने से मना कर दिया? हर इंडस्ट्री में इस तरह की चीज होती हैं मैं हमेशा इन चीजों से दूर रहकर काम किया और बचकर ही निकली हूं जहां ऐसी चीज हैं शब्द आते थे मैं वहां काम बिल्कुल नहीं करती थी। आपकी पर्सनैलिटी का ऐसा कोई पहलू जो लोग सोशल मीडिया पर देखते हैं लेकिन असल जीवन से अलग है लोग उसे नहीं जानते हैं उसके बारे में कुछ बताएंगे? मैं बहुत इमोशनल हूं, सोशल मीडिया पर मैं थोड़ी ज्यादा चुलबुली नजर आता हूं लेकिन अक्सर लोग मेरे बारे में यही सोचते हैं कि यह ओवर एक्टिंग करती है घमंडी होगी लेकिन मैं ऐसी बिल्कुल नहीं हूं मैं राजस्थान की देसी छोरी हूं देसी तरीके से ही रहना पसंद करती हूं। मैं खुद में खुश रहती हूं और इंसान को खुश रहने का अधिकार है। मैं हर पल को मजेदार अंदाज में जीती हूं और ऐसे ही बने रहना चाहती हूं। जिंदगी का ऐसा कोई मोड आप बता सकते हैं जिस घटना ने आपको 360 डिग्री बदल दिया हो? ऐसी बहुत बड़ी घटना थी हम तीन सिस्टर से जिसमें मेरी सिस्टर की शादी हो गई थी। हम तीनों बड़े प्यार से रहते थे, सिस्टर की शादी की एक ही महीने बाद मेरे पापा का देहांत हो गया। तो उस वक्त मैं बिल्कुल अकेली हो गई थी। उस वक्त को याद करती हूं तो आज भी आंखें भर जाती है। उस समय मैं काफी डिप्रेशन में चली गई थी, एक डेढ़ साल तक मैंने कुछ भी काम नहीं किया था। मैं कभी उस चीज से उभरी नहीं पाई थी। फिर धीरे-धीरे घर वालों का और ऑडियंस का सपोर्ट मिला, फिर वापस में इस इंडस्ट्री में आ पाई। नहीं तो मैंने सोचा नहीं था कि मैं फिर कभी काम कर पाऊंगी। वह सदमा मुझे आज भी दहला देता है। सोशल मीडिया पर हल्ला रहता है कि आपने दुबई में घर ले लिया, बंगले ले रखे है, बड़ी-बड़ी गाड़ियां ले ली कितनी सच्चाई है इनमें? यह सब पूछ कर क्या मुझ पर एड की कार्रवाई करवाने वाले हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरे पास इतना पैसा नहीं है। इवेंट्स के जो भी पैसे आते हैं, मेरे पास एक बड़ी टीम भी है, मैं उस पर सबसे ज्यादा खर्च करती हूं और फैमिली पर खर्च करती हूं। हां यह जरूर है कि मुझे जो पसंद आता है, उसे मैं जरूर अपने पास रखती हूं। आप 30_30 बाउंसर साथ लेकर चलती हैं, आखिर कारण क्या है, किसका खतरा है आपको? मुझे जान और माल का खतरा है। सबसे जरूरी सुरक्षा की बात है और हमारे पास इतने लोग हैं, इतना क्राउड रहता है। उससे बचने के लिए अपनी सुरक्षा के लिए इतने सारे बाउंसर रखती हूं और एक मेरा शौक भी है थोड़ा टशन में भी रहना चाहिए। इसलिए भी मैं इतने बाउंसर को साथ लेकर चलती हूं। वक्त अभी है, बाद में पता नहीं आए या नहीं आए इसलिए ऐसा मैं बनाकर चलती हूं। आपको राजस्थान की शकीरा कहा जाता है यह नाम कैसे आया और शकीरा से कोई आपका जुड़ाव है तो उसके बारे में बताएं? मैं बचपन से शकीरा की बहुत बड़ी फैन रही हूं। जैसे ही स्कूल से मैं आती थी, बैग हटाने के बाद में टीवी के सामने उनके गानों पर डांस किया करती थी। वहीं से मैंने डांस सीखा और उसी को मैंने स्टेज पर उतारती थी। मेरे डांस स्टेप को लोगों ने बोल्ड समझा और ओवर समझा। इसलिए लोगों ने मुझे नेगेटिव कमेंट किया। मैं तो शकीरा की फैन थी, ऐसे में मैं उनकी तरह ही डांस किया करती थी। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। — ये खबर भी पढ़ें बंटवारे के दर्द को शब्दों में ढालती नायाब मिड्ढा:कहा- मारने वाले और बचाने वाले एक ही समाज के थे,पड़ोसियों ने मेरी दादी को इंडिया भेजा पाकिस्तान से बंटवारे के समय एक औरत का सब कुछ पीछे छूट जाना, आंखों के सामने परिवार का कत्ल और फिर जिंदगी भर साथ रहने वाला बिछड़ने का दर्द, यही वो कहानी है, जो आज स्टोरीटेलर और पोएट नायाब मिड्ढा की आवाज में शब्द बनकर सामने आती है। नायाब की दादी ने बंटवारे का यह दर्द जिया था (पूरी खबर पढ़ें)


