खींवसर MLA डांगा बोले- बीमार हूं, थोड़ा समय चाहिए:कमीशन मांगने वाले तीनों विधायक नहीं दे पाए सबूत; अनीता और ऋतु बनावत ने भी समय मांगा

विधायक फंड में कमीशन मांगने के मामले में विधानसभा की सदाचार कमेटी ने आज तीनों विधायकों से पूछताछ की। सबसे पहले बयाना से निर्दलीय ऋतु बनावत, फिर कांग्रेस MLA अनीता जाटव और आखिर में खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा से वन-टू-वन सवाल किए गए। कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा के सामने खींवसर विधायक ने कहा- मैं अभी बीमार हूं, थोड़ा समय चाहिए। कमेटी ने उनसे पूछा कि क्या आपने कमीशन मांगा? इस पर तीनों ने खुद को निर्दोष बताया। कमेटी ने उनसे इसके सबूत मांगे तो उन्होंने सबूत पेश करने के लिए समय मांगा। रेवंतराम ने 15, अनीता ने 7 और ऋतु ने 10 दिन का समय मांगा, जिसे कमेटी ने मंजूर कर लिया। अब तीनों विधायकों को अलग-अलग दिन पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। रेवंतराम 15 दिन बाद पूछताछ के लिए पेश होंगे। वहीं अनीता 7 और ऋतु 10 दिन बाद कमेटी के सामने दोबारा पेश होंगी। रेवंतराम ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर आगे सभी सवालों के जवाब देने की बात कही। तीनों विधायक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में बेनकाब हुए थे। विधानसभा की सदाचार कमेटी में सभापति कैलाश वर्मा समेत 12 MLA हैं। दो दिन पहले विधानसभा में सभापति कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई सदाचार कमेटी की बैठक में तीनों विधायकों को शुक्रवार सुबह 11 बजे तलब करने का फैसला हुआ था। इसके बाद तीनों को नोटिस जारी किए गए। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने रविवार को यह मामला सदाचार कमेटी को सौंपा था। डील करते कैमरे में हुए थे कैद
तीनों MLA अपने विधायक फंड से विकास कामों की मनचाही सिफारिश करने के नाम पर डील करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस मामले में भास्कर के रिपोर्टर ने डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया और इस भ्रष्टाचार को उजागर किया था। देखिए, भास्कर स्टिंग से जुड़ी 3 PHOTOS… यह खबर भी पढ़ें… MLA ऋतु बनावत के खिलाफ फिर लगे पोस्टर: लिखा- कमीशन खोर बयाना रूपवास छोड़; आज सदाचार कमेटी ने किया तलब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *