भास्कर न्यूज | कपूरथला कपूरथला-फत्तूढींगा मार्ग पर गांव खीरांवाली के समीप दो बाइक सवार युवक बस की चपेट में आ गए। बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमनदीप सिंह निवासी गांव डोगरांवाल ने बताया कि वह अपने साथी सुखचैन सिंह के साथ बाइक द्वारा फत्तूढींगा से वापस गांव लौट रहा था। जब वह गांव खीरांवाली के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार बस ने साइड मार कर निकल गई। जिस कारण वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक दोनों घायल युवकों को गंभीर चोटें आई है। दोनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है।


