खुदरा शराब व्यापार के सुचारु संचालन में करेंगे सहयोग : संघ

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची राज्य में खुदरा शराब व्यापार को पुनः प्राइवेट के हाथों में सौंपने के निर्णय पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है। रविवार को चैंबर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में में संघ के महासचिव सुबोध जायसवाल और झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि सरकार का निर्णय शराब व्यापारियों के लिए राहत दायक एवं समृद्धि देने वाला है। इससे राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हम अपने व्यवसाय को पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जायसवाल ने कहा है कि सरकार को विश्वास दिलाते हैं कि खुदरा शराब व्यापार को सुचारु और नियमबद्ध तरीके से संचालित करने में संघ हरसंभव सहयोग करेगा। इस नीति से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं, सरकार को अधिक राजस्व और व्यापारियों को स्थायित्व मिलेगा यही हमारी आशा है। उन्होंने कहा कि अगर विभागीय कार्रवाई समय पर हुई तो एक जुलाई से शराब दुकान निजी हाथों में संचालित होने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *