खुदा से दुआ: सरहद पर तैनात सैनिकों को सलामत रखें

जांजगीर | ईद उल अजहा का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व जुल हिज्जा की 10वीं तारीख और रमजान के 70वें दिन बाद चांद दिखने पर मनाया जाता है। इसे त्याग, इंसानियत और कुर्बानी का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही जांजगीर और नैला ईदगाह में नमाज अदा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरखो, कन्हाईबंद, खोखसा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़ों में पहुंचे। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने सिर झुकाकर ईद की विशेष नमाज अदा की। नैला ईदगाह में सुबह 8:30 बजे मौलवी मौलाना शराफत अली ने नमाज अता कराई। उन्होंने सरहद पर तैनात सैनिकों की सलामती, देश की तरक्की, खुशहाली, भाईचारा, प्रेम और शांति के लिए खुदा से दुआ मांगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के नेता भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, विधायक ब्यास कश्यप, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, कमलेश ताम्रकार सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुस्लिम समाज से रफीक सिद्दीकी, पार्षद अरमान खान, रफीक खान, राजा, हाजी अहमद सलाम खान, डॉ. अतीक सिद्दीकी, कयूम मो. बेलाल खान, फिरदौस खान, शफीक खान, शाहिद बाबा, शहबाज खान, बशीर खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *