खुद को नुकसान पहुंचाने वाली आदत को छोड़ें, सर्वश्रेष्ठ बनाना सीखें: लक्ष्मी

भास्कर न्यूज | बेमेतरा ब्रह्माकुमारीज बेमेतरा ने नवोदय स्कूल ग्राम कुसमी में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला की। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी बीके शशि के माध्यम से हुआ। स्कूल के सभी विद्यार्थियों भाग लिया। प्रिंसिपल लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अपनी खुद को नुकसान पहुंचाने वाली नकारात्मकता को पीछे छोड़ना सीखें, स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बनाना सीखें। बीके शशि ने मेडिटेशन से फायदे बताए। उन्होंेने कहा कि मेडिटेशन का अभ्यास कई तरीके से किया जाता है। उन्हीं में से एक है राजयोग मेडिटेशन। ब्रह्माकुमारीज आज के समय में राजयोग को आम लोगो तक बहुत ही सरलता से पहुंचने का कार्य कर रही है। क्योंकि राजयोग मेडिटेशन जो न केवल व्यक्ति के भीतर एकाग्रता को बढ़ाता है, बल्कि यह व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचार को जन्म देता है। मेडिटेशन का अभ्यास करने से व्यक्ति खुद को बेहतर रूप से जानने लगता है, जिसके कारण वह खुद को और अपने मन को बेहतर रूप से नियंत्रित कर पाता है। साथ ही व्यक्ति के भीतर जो भी अच्छे गुण होते हैं यह उन्हें उजागर करने का काम करता है। राजयोग करना बहुत सरल है, इसलिए इस योग को दूसरे शब्दों में सहज राजयोग भी कहा जाता है। अंजू यादव ने चित्र व स्टोरी के माध्यम से मेमोरी पावर बढ़ाने की तकनीक सिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *