खुली जगह पर धान खरीदी की जा रही, बदलते मौसम से प्रभारी की चिंता बढ़ी

बेनूर| ग्राम दंडवन में स्थित धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी खुली जगह पर की जा रही है। जमीन के नीचे झिल्ली को बिछाकर उसके ऊपर धान खरीदी कर धान से भरे हुए बोरे के ऊपर झिल्ली ढंककर रखा जा रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए धान खरीदी प्रभारी भारी चिंता में हैं कि पानी के गिरने से बड़ी मात्रा में जमीन पर रखा धान भीग सकता है और बड़ी मात्रा में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव भी नहीं किया जा रहा है। अभी तक कुल धान खरीदी 3880.40 क्विंटल की गई है। धान खरीदी के लिए जगह चयनित हो जाए तो आने वाले दिनों में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी होगी न ही धान खरीदी प्रभारी को किसानों का धान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *