खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती:18 थानों की पुलिस ने 79 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की;सार्वजनिक जगहों पर पी रहे थे शराब

दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को जिले के 18 थानों में एक साथ खुले में शराबखोरी करने वाले 79 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिलेभर में पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अड्डेबाजी करने वालों और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 74 केस दर्ज कर 79 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौक-चौराहों, मार्केट एरिया, बस स्टैंड और सुनसान इलाकों में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी वजह से लगातार विवाद की स्थिति बन रही थी। इसको लेकर पुलिस ने पूरे जिले में यह अभियान चलाकर कार्रवाई की है। सभी प्रमुख थानों में की गई कार्रवाई अभियान के तहत थाना मोहन नगर और नंदिनी नगर में 9-9, सुपेला में 8, कुम्हारी में 6, उतई में 5, पुलगांव व खुर्सीपार में 4-4, वहीं दुर्ग, जामुल, पुरानी भिलाई और पाटन में 3-3 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा भिलाई नगर, वैशाली नगर, छावनी, अमलेश्वर और अंडा में 2-2, रानीतराई और मचांदुर में 1-1 कार्रवाई की गई। अड्डेबाजी करने वालों को दी गई है चेतावनी पुलिस ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद कई लोग सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, दफ्तरों के पास और बाजारों में शराब का सेवन करते पाए गए। इन सभी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए जुर्माना, गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अड्डेबाजी करते मिले युवकों और किशोरों को भी रोककर कड़ी चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *