खुशियों के पल: नारी सशक्तिकरण सहित सामाजिक समरसता का दिया संदेश, सावन के गीतों पर थिरकीं

महिला समन्वयक संगठन जिला बालोद के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर सावन झूला व तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक लोकसंस्कृति व खेलकूद के माध्यम से पर्व की उमंग को जीवंत किया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी बीके विजयलक्ष्मी दीदी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला समन्वयक संगठन की संयोजिका संगीता देवांगन ने की। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें मटका फोड़, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर सहित कई पारंपरिक व मनोरंजक खेल शामिल थे। महिलाओं ने रंग-बिरंगी साड़ियों और पारंपरिक पोशाकों में सजधज कर झूले का आनंद लिया और सावन गीतों पर झूमते-नाचते हुए माहौल को उल्लास से भर दिया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हर्षा देवांगन ने कुशलता से किया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य सभी महिलाओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रोहणी साहू, जिला सह संयोजिका डिम्पल पटेल, ममता यदू, निशा देवांगन, सीमा चांडक, निक्की शर्मा, रोमा साहू, छबि सार्वा, सोनी साहू, तुलसी डोंगरे, उमेश्वरी साहू, प्रीती देवांगन, संतोषी देवांगन, उषा साहू आदि उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *