लुधियाना| खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, सिविल लाइंस के उद्यमिता और नवाचार प्रकोष्ठ ने कॉलेज सभागार में खुशी और नेतृत्व विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया, जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। सत्र के मुख्य वक्ता सचित जैन थे, जिन्होंने जीवन में उद्देश्य, शांति, आत्म-सम्मान और संतोष के महत्व पर प्रेरक विचार रखे। उन्होंने कहा कि खुशी नेतृत्व का अहम हिस्सा है और बिना प्रेम व संतुलन के कोई उपलब्धि पूरी नहीं होती। कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. गुरसिमरन सिंह ग्रेवाल, निदेशक डॉ. मुक्ति गिल तथा प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


