राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन अलग अंदाज से मनाया। कर्मचारियों ने अपने खून से बधाई संदेश लिखकर उन्हें बधाई दी। इसी के साथ कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 31वें दिन भी जारी रहा। एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल पर केक काटा, रक्तदान किया और गरीबों को फल व मिठाई बांटकर पीएम का जन्मदिन मनाया। जिला कोषाध्यक्ष शेखर ताम्रकार ने बताया कि धरना स्थल पर कर्मचारियों ने खून से हैप्पी बर्थडे मोदी जी लिखा है। यह सिर्फ शुभकामना नहीं, बल्कि एक निवेदन भी है कि प्रधानमंत्री की गारंटी अब जल्द पूरी की जाए। कर्मचारियों ने साफ कहा कि वे पीएम मोदी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान होगा। आंदोलन का आज का दिन जन्मदिन की शुभकामनाओं और सेवा के भाव के नाम रहा। सेवा समर्पण बना थीम छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में आज “सेवा समर्पण” को थीम बनाया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि हमने धरना स्थल पर नारेबाजी नहीं की। सैकड़ों कर्मचारी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने जुटे। आंदोलन की तपिश के बीच कर्मचारियों ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया। 31 दिन से डटे कर्मचारी, बर्खास्तगी का भी असर नहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी पिछले 31 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेशभर में चल रहे इस आंदोलन पर अब तक बर्खास्तगी जैसी कार्रवाइयों का भी कोई असर नहीं पड़ा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं और स्पष्ट कह रहे हैं कि जब तक वादा पूरा नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। गरीबों और जरूरतमंदों को बांटी मिठाई और फल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सत्य संस्कार बारले ने बताया कि सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही गरीबों को फल और मिठाई बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई। “प्रधानमंत्री का जन्मदिन हमने एक अनूठे अंदाज में मनाया।


