झुंझुनूं | खेतड़ी में 18 राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भामाशाहों द्वारा निर्मित भवनों में चल रहे हैं। ये भवन विभाग के स्वामित्व में नहीं है। यह जानकारी विधानसभा में उप मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दी। विधायक धर्मपाल गुर्जर के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भविष्य में भूमि आवंटन, गुणावगुण के आकलन तथा बजट की उपलब्धता के आधार पर चिकित्सालय के लिए नए भवन के निर्माण के लिए विचार किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालयों पर आयुष चिकित्सालय गुणावगुण के आधार पर खोलने का प्रावधान है।


