खेतिया में बसंत पंचमी से गायत्री पशु मेला:इस बार कवि सम्मेलन भी, नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बड़वानी जिले के खेतिया में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर श्री गायत्री पशु मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह मेला 23 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें पशु बाजार के साथ-साथ झूले और मेला बाजार भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान 27 जनवरी को एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। खेतिया का पशु बाजार क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों को पशुधन के क्रय-विक्रय का एक बड़ा मंच प्रदान करता है। इस वर्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुंम के नेतृत्व में नगर पंचायत परिषद खेतिया मेले को एक नए स्वरूप में आयोजित कर रही है। पशु बाजार के साथ-साथ इस बार झूले और मेला बाजार भी लगाए जा रहे हैं, जिनकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए 27 जनवरी को कृषि उपज मंडी समिति परिसर में एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ से आशीष अनल, धार से जानी बैरागी, मांडव से धीरज शर्मा (लाफ्टर शो), मुंबई से मनोज गुर्जर (लाफ्टर शो), उदयपुर से सिद्धार्थ देवल, शाजापुर से दिनेश देशी घी, आगर मालवा से श्रीमती प्रिया खुशबू और मंदसौर से मुन्ना बैटरी जैसे प्रसिद्ध कवि अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुंम ने मेला स्थल का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि मेला बसंत पंचमी यानी 23 जनवरी से शुरू होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के सहयोग से इसे नया स्वरूप दिया जा रहा है, और नागरिकों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के बाद 27 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *