हलाली नहर परियोजना के बावजूद दीवानगंज और आसपास के गांवों जमुनिया, गीदगढ़, देहरी व बालमपुर में सिंचाई की सुविधा नहीं पहुंच सकी है। 28 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया था। किसानों ने बताया कि परियोजना का पानी अन्य क्षेत्रों तक तो पहुंच रहा है, लेकिन दीवानगंज क्षेत्र की कृषि भूमि अब भी वर्षा पर निर्भर है और फसलें प्रभावित हो रही हैं। इससे पहले जल संसाधन मंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मांग की है कि दीवानगंज तक नहर का पानी शीघ्र पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि खेतों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सके।


