खेत की मेड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े:दोनों ने एक दूसरे पर किया लाठी डंडे से हमला, दोनों पक्षों से 7 लोग हुए घायल

भरतपुर जिले के सेवर थाना इलाके में खेत की मेड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में करीब 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को RBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है। खेत पर हुआ झगड़ा सेवर थाने के ASI रामबाबू ने बताया की मानवेंद्र और मनोज निवासी बांसी कलां गांव पक्ष में कई दिनों से खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा था। आज जंगल में घूमने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने खेतों में काम करने के लिए आये। वहां काम करते समय फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इतने में दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों से 7 लोगों के चोट आई है। मेड को लेकर चल रहा था विवाद मानवेंद्र ने बताया कि मेरे माता पिता जंगल से पशुओं का चारा लेकर आ रहे थे। इस दौरान मनोज पक्ष ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया। जब हमें घटना का पता लगा तो, हम सभी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब मनोज पक्ष ने हमारे ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में हमारे परिवार के देशराज, मनोज, नरेंद्र, पदम सिंह और रणधीर सिंह, मानवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। मनोज पक्ष ने झगड़ा खेत की मेड को लेकर किया था। अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज नहीं करवाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *