महासमुंद| संाकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसराल में खेत के पास खड़ी बाइक चोरी के चोरी होने की मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी डमरूलाल सहिस ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल के सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बजाज प्लेटिना बाइक सीजी 06 जीवाय 8001 से प्रमोद निषाद व खिलेश सहिस के साथ खेत गया था। बाइक को खेत के पास रोड में खड़ा किया था। जब खेत से काम करके वापस आया तो देखा कि बाइक वहां पर नहीं थी। आसपास पतासाजी करने पर नहीं मिला तो थाने में बाइक की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।


