खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, धरने पर परिजन:हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग; डोटासरा की पोस्ट, कहा- प्रदेश में जंगलराज

ब्यावर जिले के जैतारण थाना इलाके में बदमाशों ने खेत में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन को शव मिला तो आक्रोशित हो गए। वे खेत में ही शव रखकर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। देसी कट्‌टे से सीने में मारी गोली जानकारी के अनुसार- घटना जैतारण के झुंझड़ा गांव में गुरुवार सुबह हुई। इलाके के बेरा बंधा गांव में किसान हनुमान राम (50) पुत्र भंवरलाल खेत में था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने देसी कट्‌टे से सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हनुमान राम की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने खेत में बॉडी देखी तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर परिजन और ग्रामीण जुट गए। पुलिस पहुंची तो गुस्साए परिजन ने शव उठाने से इनकार कर दिया। वे मौके पर ही धरना देकर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान जैतारण सीओ सत्येन्द्र नेगी, थानाप्रभारी मंजू मूलेवा सहित कई अधिकारी उन्हें समझाते रहे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने की पोस्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी। इसमें लिखा- भाजपा के जंगलराज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कोई सुरक्षित नहीं है। खेत में काम करते किसान की हत्या कानून व्यवस्था पर कलंक है। इनपुट – मनोहर सोलंकी, जैतारण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *