खेत में कीटनाशक छिड़काव से किसान की मौत:चूरू में तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; मोर्चरी में रखवाया शव

चूरू के राजगढ़ क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कांधरान गांव निवासी राजेंद्र धानक (40) अपने खेत में मूंग की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे। छिड़काव के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। हालांकि, राजेंद्र की हालत में सुधार नहीं हुआ और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। चूरू पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेंद्र धानक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *