खेत में जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार,

राजनांदगांव| छुईखदान पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त की गई है। छुईखदान पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर शहर से लगे खेत में जुए के फड़ जमे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से भारत कुंभकार, लोकेश दास, मुकेश वैष्णव, अशोक सार्वा, रमेश देवांगन, चेतन देवांगन और दिनेश कुंभकार को हिरासत में लिया गया। जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *