खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान जहरीला केमिकल सांस में जाने से महिला की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दवा का छिड़काव करने के दौरान जहरीली गैस से हालत बिगड़ी मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है, यहां खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान जहरीली गैस से एक महिला की हालत बिगड़ गई,महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की है। इलाज के लिए भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया मांडलगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि समता देवी पत्नी सांवर मल जाट ( 45 ) निवासी गोपालपुरा थाना मांडलगढ़ सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान अचानक महिला की हालत बिगड़ गई।परिजन तुरंत उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल ले आए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने आज जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया ओर जांच शुरू की।


