खेत में बने मकान से बाइक चोरी:रात में मोटरसाइकिल खड़ी कर गया था, पुलिस ने की संदिग्धों से पूछताछ

झुंझुनूं में खेत से बाइक चुराने का मामला सामने आया है। चोर ब्लैक कलर की स्प्लेंडर बाइक ले गए। मामला सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सुजडोला गांव का है। बाइक खेत पर बने मकान में खड़ी थी। जब पीड़ित ने सुबह आकर बाइक को संभाला तो गायब थी। इस संबंध में सुजडोला निवासी सतवीर पुत्र नत्थुराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सूरजगढ थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका सुजडोला गांव में खेत है। खेत पर कुएं के पास मकान बना हुआ है। कमरे के अंदर काले रंग की स्प्लैंडर बाइक खड़ी कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब लौटकर बाइक को संभाला तो मकान पर नहीं थी। आसपास पूछताछ की, अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन बाइक नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल कर रहे हैं।संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सूरजगढ़ थाना इलाके से खेत से अनाज व बाइक चोरी होने के मामले आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *