खेत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना के समीप स्थित जगत गांव में नेशनल हाइवे 53 में सोमवार को सड़क किनारे स्थित एक खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बसना थाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर ने बताया कि जगत गांव के खेत के पास 40 वर्षीय युवक की लाश मिली है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम को खेत देखने जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर कोटवार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। युवक की मौत ठंड से होने की आशंका है। शव तीन दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव की फोटो की पहचान के लिए आसपास के थाने में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *