खेत में लगे बिजली तार के करंट के संपर्क में आने से बच्चे की मौत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मानपुर ब्लाक के ग्राम घोटिया में खेत में बिछे तार के करंट के संपर्क में आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। तब बच्चा स्कूल से आने के बाद अपनी बहन के साथ बकरी चराने खेत की ओर गया था। तभी हादसा हो गया। जानकारी मुताबिक घोटिया निवासी 12 वर्षीय दीपेश हिड़को कक्षा छठवी में पढ़ता था। रोज की तरह स्कूल से लौटा। इसके बाद अपनी बहन के साथ खेत की ओर बकरी चराने चला गया। जहां खेलते हुए दीपेश एक खेत में लगे झटका तार की चपेट में आया। दीपेश बुरी तरह तार से चिपक गया और झटपटाने लगा। जिसे देख उसकी बहन आसपास के लोगों से बचाने गुहार लगाने लगी। लेकिन जब तक लोग पहुंचते, दीपेश की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बिजली कंपनी और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि खेत में 330 केवी के हाईटेंशन लाइन से कटिया मारकर अवैध रुप से झटका तार में करंट प्रवाहित किया गया था। जिसकी वजह से झटका तार में अधिक करंट आ गया। इसी की चपेट में आने से दीपेश की मौत हो गई। मानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *