बालोद| ग्राम खुर्सीपार में ट्रैक्टर को खेत से क्रॉस कराने पर विवाद व मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार प्रार्थी महिला ने जानकारी दी है कि 21 जून को बेटे के साथ ट्रैक्टर में खेत जा रहे थे। इस दौरान खिलेश ठाकुर बार-बार मना करने के बावजूद हमारे खेत तरफ से ट्रैक्टर ले जाते हो कहकर विवाद करने लगा। जिसके बाद हाथ-मुक्का से मारपीट किया। बेटा जब बीच बचाव करने पहुंचा तो हंसिया से मारने का प्रयास किया। इसके पहले भी ट्रैक्टर को खेत से गुजारने की बात को लेकर दो बार विवाद कर चुका है। बालोद थाने में खिलेश के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


